Haridwar NewsBig News

पिटबुल ने ली थी महिला की जान, मालिक पर हत्या का मुकदमा दर्ज

पिटबुल नस्ल के कुत्ते को घर में रखना कुत्ते के मालिक को भारी पड़ गया। शायद ही रुड़की निवासी व्यक्ति ने कभी ऐसा सोचा होगा। बता दें आठ दिसंबर 2023 को पिटबुल कुत्ते ने महिला पर हमला किया था। 16 दिसंबर को उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कुत्ते के मालिक पर गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

मालिक पर गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज

महिला के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने कुत्ते के मालिक पर केस दर्ज किया था। पुलिस ने महिला का बयान भी दर्ज किया था। पुलिस ने गैरइरादतन हत्या की धारा तरमीम करने के लिए विधिक राय मांगी थी। जानकारी के अनुसार कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि विधिक राय के बाद मामला गैरइरादतन हत्या में तरमीम कर लिया गया है।

कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल करने की तैयारी

जिसमें कुत्ते के मालिक को भी नोटिस देकर इसकी जानकारी दी गई है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले में कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल करने की भी तैयारी की जा रही है। घटनास्थल पर मौजूद कुछ लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। कुछ और लोगों और मृतक महिला के परिजनों के भी बयान दर्ज किए जाएंगे।

ये है पूरा मामला

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित ढंढेरा निवासी बुजुर्ग महिला केला देवी को आठ दिसंबर को दोपहर के समय पोस्ट ऑफिस वाली गली से जा रही थी। इस दौरान पिटबुल कुत्ते ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्रित हुए और महिला को कुत्ते से छुड़वाया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी।

गंभीर हालत में उन्हें रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत देख एम्स रेफर कर दिया। एम्स में उपचार के दौराम महिला ने 16 दिसंबर को दम तोड़ दिया। घटना के बाद से लोगों में दहशत का माहौल था। लोगों ने पिटबुल नस्ल के कुत्ते को घर में पालने से रोक लगाने की मांग की थी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें