HighlightUttarakhand

राष्ट्रीय युवा दिवस : सीएम धामी ने किया उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित

प्रदेश में राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया। बता दें कार्यक्रम को आयोजन युवा एवं प्रांतीय रक्षक दल की ओर से किया गया है।

सीएम धामी ने प्रदेश में बेहतर काम करने वाले महिला मंगल दल और युवा मंगल दल को स्वामी विवेकानंद पुरस्कार से सम्मानित किया। बता दें प्रथम स्थान पर महिला मंगल दल डोईवाला रहा। जबकि दूसरे स्थान पर नैनीताल का महिला मंगल दल तो तीसरे स्थान पर चंपावत का महिला मंगल दल रहा।

वहीं नैनीताल के युवा मंगल दल को पहला स्थान मिला है। जबकि ज्वालापुर के युवा मंगल दल को दूसरा स्थान और भगवानपुर युवा मंगल को तीसरा स्थान मिला है। प्रथम स्थान हासिल करने वाले दल को एक लाख की धनराशि दी गई है। जबकि द्वितीय स्थान को 50 हजार और तृतीय स्थान को 25 हजार रूपये की धनराशि दी गई है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें