National

National Youth Day: 12 जनवरी को मनाया जाता है राष्ट्रीय युवा दिवस, जानें क्या है इस बार थीम

आज पूरा देश भारत National Youth Day मना रहा है। हर साल 12 जनवरी को देश में राष्ट्रीय युवा दिवस दिवस मनाया जाता है। इस दिन को स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर मनाते हैं। इसी के साथ इस दिन देश में स्वामी विवेकानंद के जीवन से जुड़ी शिक्षाओं को युवाओं के बीच पहुंचाया जाता है।

National Youth Day पर थीम

हर साल राष्ट्रीय युवा दिवस पर थीम निर्धारित की जाती है। इस बार की थीम “इट्स ऑल इन द माइंड” है। जिसका हिंदी में अर्थ है सब कुछ आपके दिमाग में है। विवेकानंद की शिक्षा का मूल उद्देश्य युवाओं में नैतिक मूल्यों, शिक्षा और चरित्र को बढ़ावा देने पर था।

1984 में हुई घोषाणा

भारत सरकार ने 1984 में स्वामी विवेकानंद की जयंती के मौके पर राष्ट्रीय युवा दिवस मनाए जाने की घोषणा की थी। इसके अगले साल यानी 1985 से देश भर में हर साल 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाने की शुरुआत हुई। इसका उद्देश्य स्वामी विवेकानंद की कही बातों का युवाओं पर गहरा प्रभाव छोड़ना है। भारत के साथ-साथ पश्चिमी दुनिया पर भी स्वामी विवेकानंद ने हिंदू धर्म पुनरूद्धार में महत्तवपूर्ण भूमिका निभाई है।   

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें