Big NewsUttarakhand

प्रदेश में मिला कोविड के नए वेरिएंट JN1 का पहला मरीज, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

उत्तराखंड में कोविड के नए वेरिएंट JN1 का पहले मामला सामने आया है। जिसके बाद से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। बता दें चार जनवरी को 72 वर्षीय महिला की RTPCR जांच हुई थी। जिसमें महिला कोरोना संक्रमित पाई गई थी। हालांकि महिला के सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग रिपोर्ट आई। जिसमें JN1 का की पुष्टि हुई है।

प्रदेश में मिला JN1 का पहला मरीज

बता दें तीन और चार जनवरी को प्रदेश में दो मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए थे। दोनों की उम्र 70 से अधिक है। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित मरीजों के सैंपल को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा था। इसमें महिला के सैंपल में कोविड का नया वेरिएंट मिला है। महिला को किसी अन्य बीमारी के चलते 30 दिसंबर को अस्पताल में भर्ती कराया था।

महिला की नहीं है कोई ट्रेवल हिस्ट्री

कोविड के लक्षण मिलने पर चिकित्सकों ने कोविड जांच करने को कहा तो चार जनवरी को महिला कोरोना संक्रमित पाई गई। बता दें संक्रमित महिला की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। लेकिन महिला अपनी बहन के दामाद के संपर्क में आई थी। जो अमेरिका से आया था। हालांकि दामाद भी कोरोना संक्रमित नहीं है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें