Nainital NewsHighlight
महिलाओं के लिए सुविधा : माल रोड पर बनाए जाएंगे महिलाओं के लिए ‘पिंक टॉयलेट’

नैनीताल माल रोड पर नानक होटल के पास महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट बनाए जाएंगे। इसके लिए जिला विकास प्राधिकरण की ओर से करीब 25 लाख का बजट भी मिल चुका है।
जानकारी के अनुसार ईओ राहुल आनंद ने बताया कि नगर पालिका ने पुराने शौचालय को केवल महिलाओं के लिए नवीकरण करने का प्रस्ताव तैयार किया है। इसके लिए जिला विकास प्राधिकरण से करीब 25 लाख का बजट मिल चुका है। उन्होंने बताया कि बाहरी शहरों से लाखों पर्यटक नैनीताल पहुंचते हैं।
शहर में सार्वजनिक शौचालय तो है मगर ऐसे शौचालय नहीं जो केवल महिला पर्यटकों के लिए हो। जिसे लेकर कई बार शिकायत भी मिल चुकी है। राहुल आनंद ने बताया कि महिला पर्यटकों की सुविधा को देखते हुए मालरोड पर नानक होटल के पास के शौचालय को हाईटेक बनाया जाएगा।