Big NewsUdham Singh Nagar News
करंट लगने से युवक की मौत, मचा हड़कंप

उधम सिंह नगर जिले के कुंडा थाना क्षेत्र में एक युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में हड़कंप मच गया है।
बिजली के बोर्ड में तार लगाते समय हुआ हादसा
मिली जानकारी के मुताबिक कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम बैलजुड़ी में मो. नईम (30) पुत्र मो. यासीन मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे को अपने घर में बिजली के बोर्ड में तार लगा रहा था। इसी दौरान युवक करंट की चपेट में आ गया। इस से पहले परिजन कुछ कर पाते युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
परिजनों में मचा कोहराम
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि मृतक अपने पीछे दो बेटे और एक बेटी को छोड़ गया है। युवक की मौत के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है। युवक मजदूरी करके अपने परिवार का भरन-पोषण करता था। उसकी मौत के बाद से परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।