Big NewsDehradun News

चीला मार्ग हादसा : महिला अधिकारी का शव मिला, वाहन के ट्रायल के दौरान हुआ था हादसा

ऋषिकेश में आठ जनवरी को चीला मार्ग में हुए हादसे में लापता महिला अधिकारी वन्य जीव प्रतिपालक आलोकी का शव एसडीआरएफ ने गुरुवार सुबह नहर से बरामद कर लिया है। बता दें वाहन के ट्रायल के दौरान ये हादसा हुआ था।

पुलिस ने किया दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

हादसे में दो रेंजर समेत पांच की मौत हो गई थी। बता दें ये हादसा नए वाहन के ट्रायल के दौरान हुआ था। मामले को लेकर पुलिस ने वन क्षेत्राधिकारी गौहरी रेंज राजाजी टाइगर रिजर्व राजेश चंद्र जोशी की तहरीर के आधार पर आसका व प्रवेग कंपनी के प्रबंधक और चालक अश्वनी बीजो के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

गाड़ी के ट्रायल के दौरान हुआ था हादसा

हादसे में दो रेंजर समेत पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हैं। जिनका इलाज एम्स में चल रहा है। गाड़ी के ट्रायल के दौरान यह हादसा हुआ था। हादसे के दौरान वाहन में 10 लोग सवार थे। ट्रायल के दौरान वाहन का टायर फट गया था। जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर पलट गया।

गाड़ी में सवार दो अफसर चीला शक्ति नहर में जा गिरे। हादसे में चीला के रेंजर शैलेश घिल्डियाल, उप वन क्षेत्राधिकार प्रमोद ध्यानी, सैफ अली खान पुत्र खलील उल रहमान, कुलराज सिंह और वन्य जीव प्रतिपालक आलोकी की मौत हो गई थी। बता दें शैलेश घिल्डियाल पीएमओ के उपसचिव मंगेश घिल्डियाल के भाई थे।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें