Entertainment

सोशल मीडिया पर Bigg Boss 17 विजेता का लीक हुआ नाम, अंकिता नहीं ये कंटेस्टेंट होगा विनर!

Bigg Boss 17: टीवी का फेमस रियलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ में दर्शकों को आज कल काफी ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो का फिनाले नज़दीक है। ऐसे में हर कोई जानना चाहता है की इस बार बिग बॉस १७ की ट्रॉफी कौन लेकर जाएगा। इसी बीच सोशल मीडिया पर इस सीजन के विनर का नाम लीक हो गया है। ऐसे में जानते है की वो कोनसा कंटेस्टेंट है जो बिग बॉस जीतेगा।

लीक हुआ बिग बॉस 17 के विनर का नाम!

फिनाले करीब है। ऐसे में सभी कंटेस्टेंट अपना दम दिखाते हुए दिखाई दे रहे है। हर कोई ट्रॉफी जीतना चाहता है। विनर का फैसला जनता की वोटिंग के आधार पर होता है। लेकिन फिनाले से पहले ही विनर का नाम लीक हो गया है। बिग बॉस का फैन पेज खबरी ने एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें बिग बॉस के विनर का नाम है। बिग बॉस 17 का विनर अंकिता लोखंडे या मन्नारा चोपड़ा नहीं बल्कि मुनव्वर फारुकी को बताया गया है।

पोस्ट में लिखा है की इनसाइड सोर्स से पता चला है की 28 जनवरी को मुनव्वर फारुकी बिग बॉस 17 की ट्रॉफी अपने नाम करेंगे। इस ट्वीट के बाद मुनव्वर फारुकी के फैंस खुश हो गए।

इस दिन होगा बिग बॉस 17 का ग्रैंड फिनाले

इस ट्वीट की जानकारी कितनी सच्ची है ये तो शो के ग्रैंड फिनाले के समय ही पता चलेगा। 28 जनवरी को बिग बॉस 17 का फिनाले है। फिलहाल अभी शो में फैमिली वीक चल रहा है।

बीते एपिसोड में विक्की जैन की मां और अंकिता लोखंडे की मां ने घर में एंटर किया था। जिसके बाद अब मुनव्वर की बहन, अरुन माशेट्टी की वाइफ और बाकी कंटेस्टेंट के परिवार वाले बिग बीस हाउस में एंटर करेंगे।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें