Entertainment

Ira Khan Wedding: ट्रेडिशनल लुक में बला की खूबसूरत लगीं आयरा, संगीत में कपल ने हाथ थामे ली ग्रैंड एंट्री, वीडियो वायरल

Ira Khan- Nupur Shikhare Wedding: आमिर खान की बेटी आयरा खान ने तीन जनवरी को बॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे के साथ रजिस्टर्ड मैरिज की थी। ऐसे में अब ये कपल उदयपुर में रीति-रिवाजों के साथ शादी रचा रहे हैं।

7 जनवरी से कपल के प्री वेडिंग फंक्शन शुरू हो गए थे। मेहंदी, पजामा पार्टी आदि फंक्शन्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी हुई थी। ऐसे में आयरा और नूपुर का बीती रात संगीत फंक्शन था। दोनों ट्रेडिशनल ऑउटफिट में काफी खूबसूरत लग रहे थे।

आयरा खान लगीं ट्रेडिशनल लुक में बेहद खूबसूरत

आमिर खान की बेटी आयरा खान की नौं जनवरी को संगीत सेरेमनी थी। ऐसे में फंक्शन में कपल ने एक दूसरे का हाथ थाम कर एंट्री ली। इस ग्रैंड एंट्री की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जहां आयरा ने रॉयल ब्लू कलर का लहंगा पहना हुआ था। इसके साथ उन्होंने रेड कलर के हुड वाले केप भी कैरी किया।

ब्राउन कोट में जंच रहे थे नूपुर

तो वहीं दूल्हे राजा नूपुर ने ब्राउन कलर का कोट और ब्लैक पैंट पहनी हुई थी। जिसमें वो काफी हैंडसम लग रहे थे। जोड़ी ने हाथ पकड़कर ग्रैंड एंट्री ली जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सभी कपल को देखते ही रह गए।

आज करेंगे आयरा-नूपुर शादी

आज यानी 10 जनवरी को कपल मराठी स्टाइल में शादी के बंधन में बंधने वाले है। इसके साथ ही शादी के फंक्शन भी खत्म हो जाएंगे। शादी के बाद 13 जनवरी को मुंबई में एक रिसेप्शन पार्टी होस्ट की जाएगी। जिसमें फिल्म इंडस्ट्री के बड़े स्टार्स शामिल होंगे।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें