Big NewsDehradun News

देहरादून से अयोध्या के लिए बस सेवा शुरू, यहां देखें कितना होगा किराया

अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर दुनिया भर के राम भक्तों में उत्साह नजर आ रहा है। 22 जनवरी को पीएम मोदी के हाथों से रामलला की प्राण प्रतिष्ठा करवाई जाएगी।

इस पल के साक्षी बनने के लिए प्रदेश भर से श्रद्धालु तैयारियों में जुटे हुए हैं। जिसे देखते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने देहरादून से अयोध्या तक के लिए बस सेवा शुरू करने के निर्देश दिए थे।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के बाद देहरादून से अयोध्या के लिए बस सेवा शुरू हो गई है। ये बस देहरादून से सुबह 11:30 बजे चलकर अगले दिन सुबह पांच बजे अयोध्या पहुंचेगी।

बस अयोध्या से दोपहर तीन बजे चलकर अगले दिन सुबह आठ बजे देहरादून पहुंचेगी। बता दें देहरादून से अयोध्या तक संचालित होने वाली इस बस सेवा का किराया 1,095 रुपये होगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें