Big NewsDehradun News

झाझरा में क्लोरीन गैस रिसाव मामला, SSP ने दिए दो व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज करने के निर्देश

देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है। झाझरा में क्लोरीन गैस का रिसाव मामले में एसएसपी अजय सिंह ने दो व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।

एसएसपी अजय सिंह ने मामले का संज्ञान लेते हुए लापरवाही बरतने पर प्लॉट स्वामी दीपक गुप्ता पुत्र कैलाश गुप्ता और केयरटेकर नरेंद्र कुमार पुत्र जबर सिंह निवासी पटेलनगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।

एसएसपी ने मुताबिक प्लॉट स्वामी और केयरटेकर ने क्लोरीन गैस सिलेंडरों को खुले स्थान पर रखा था। जिस वजह से सुबह बड़ा हादसा हुआ। दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें