Big NewsHaldwani NewsNainital News

तीन बच्चों की मां को 20 साल के लड़के से हुआ प्यार, घर छोड़कर हो गई फरार

नैनीताल जिले के हल्द्वानी से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां तीन बच्चों की मां को 20 साल के युवक से प्यार हो गया। महिला अपने पति और बच्चों को छोड़कर फरार हो गई। महिला पुलिस ने महिला को यूपी से बरामद किया है।

सोशल मीडिया पर महिला को हुआ युवक से प्यार

हल्द्वानी के रहने वाली एक महिला एक महीने पहले लापता हो गई थी। महिला के पति ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने मामले की जांच की तो सच जानकर हैरान रह गई। मिली जानकारी के मुताबिक महिला की दोस्ती सोशल मीडिया के माध्यम से 20 साल के युवक से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदिकियां बढ़ने लगी और उनके बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया।

बच्चों को छोड़कर महिला हो गई फरार

महिला एक महीने पहले युवक के पास रहने के लिए अपना घर, पति और बच्चों को छोड़कर भाग गई। महिला के पति ने कोतवाली में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी पुलिस ने जांच शुरू की पुलिस को महिला उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में 20 साल के एक युवक के पास मिली। बताया जा रहा है कि महिला जिस के साथ रह रही थी वो बीबीए प्रथम वर्ष का छात्र है।

युवक से शादी पर अड़ी महिला

आजमगढ़ में महिला युवक से शादी करने की जिद पर अड़ी रही। वहां से पुलिस महिला को समझा-बुझाकर हल्द्वानी लाई। यहां पर उसकी काउंसलिंग कराई गई। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट के सामने पेशी के बाद महिला को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें