Big NewsUttarakhand

बिना लाइसेंस के वाहन चलाने वालों की खैर नहीं, सीएम धामी ने दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में राज्य सड़क सुरक्षा परिषद के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में सीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया की जिन कारणों से सड़क दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं, उन्हें रोकने के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाई जाए।

नियमों का उल्लंघन करने वालों पर हो सख्ती

ख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सड़क सुरक्षा ऑडिट करने और बिना लाइसेंस के वाहन चलाने वालों, शराब पीकर वाहन चलाने वालों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त : CM

सीएम धामी ने चिन्हित मार्गों पर क्रैश बैरियर कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि जन सुरक्षा से जुड़े ऐसे महत्वपूर्ण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें