HighlightDehradun News

देहरादून : महानगर महिला कांग्रेस ने निकाली शव यात्रा, जानें क्यों ?

अंकिता भण्डारी हत्याकाण्ड में अंकिता के परिजनों के द्वारा भाजपा नेता पर आरोप लगाया गया है। जिस पर कांग्रेस लगातार सवाल उठा रही है। इस पर राज्य सरकार द्वारा कोई कार्यवाई न किए जाने के विरोध में आज महानगर महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष उर्मिला थापा के नेतृत्व में राज्य सरकार की शव यात्रा निकाली गई।

जांच को लेकर की मांग

महिला कांग्रेस की महानगर अध्यक्ष उर्मिला थापा ने कहा की आज महिला कांग्रेस द्वारा राज्य सरकार और अजय कुमार की शव यात्रा निकाली गई। उन्होंने कहा की हमारी मांग है कि इस मामले की जांच हो क्योंकि अंकिता के परिजनों द्वारा इतने बड़े आदमी का नाम लिया गया है। ये बड़ी बात है और जरूर इसमें कोई सच्चाई होगी।

सरकार को चेताने के लिए निकाली गई शव यात्रा

उर्मिला थापा ने कहा की अंकिता भंडारी केस को देखने वाले वकील आशुतोष नेगी को भी प्रताड़ित किया जा रहा है। इसीलिए सरकार को चेताने के लिए आज ये शव यात्रा निकाली गई। उन्होंने कहा की अगर अब कोई कार्यवाई नही होती तो महिला कांग्रेस फिर से मुख्यमंत्री का घेराव करेगी और सड़क पर उतरकर प्रदर्शन भी करेगी।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें