Big NewsHaridwar News

रुड़की में गुलदार का आतंक, कई पशुओं को बना चुका है निवाला, ग्रामीणों में दहशत

रुड़की के टोड़ा कल्याणपुर गांव में गुलदार कई पशुओं को अपना निवाला बना चुका है। जिसके बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग को पत्र लिख कर गुलदार को पकड़ने की मांग की है। बता दें गुलदार की आवाजाही सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

रुड़की में गुलदार का आतंक

गुलदार की तस्वीरें सीसीटीवी में कैद होने के बाद से लोग डर के साए में रहने को मजबूर हैं। ग्रामीणों के मुताबिक गुलदार रात के अंधेरे मे घरों में घुसकर कई पशुओं को अपना निवाला बना चुका है। जिस वजह से ग्रामीण जंगलों में जाने से घबरा रहे हैं। इसके चलते ग्रामीणों की खेती भी बाधित हो रही है।

वन विभाग को लिखा पत्र

गुलदार की दहशत के चलते लोग अपने घरों में दुबकने को मजबूर हैं। शाम होते ही गलियों में सन्नाटा पसर जाता है। ग्रामीणों ने वन विभाग को पत्र लिखकर जल्द से जल्द गुलदार को पकड़ने की मांग की है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें