HighlightDehradun News

चीला रेंज हादसा : लापता महिला अधिकारी का नहीं मिल पाया कोई सुराग, तलाश जारी

सोमवार को राजाजी पार्क की चीला रेंज में हुए हादसे में लापता महिला अधिकारी का अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है। एसडीआरएफ की टीम ने अधिकारी की तलाश में सर्च अभियान चलाया लेकिन कोई भी सुराग अभी तक हाथ नहीं लग पाया है।

ट्रायल के लिए बुलाया गया था ईवी

सोमवार को चीला रेंज में इलेक्ट्रिक वाहन ट्रायल के लिए बुलाया गया। ट्रायल के दौरान ही वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया और महिला अधिकारी नहर में बह गई। तब से लेकर महिला अधिकारी की तलाश की जा रही है लेकिन उनका पता नहीं लग पाया है। महिला अधिकारी की तलाश जारी है।

चार अधिकारियों की हो गई थी मौत

बता दें कि सोमवार को हुए हादसे में चार अधिकारियों की मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि ट्रायल के दौरान वाहन में कई अफसर और वनकर्मी सवार थे। हादसे में दो रेंजर समेत चार लोगों की मौत हो गई जबकि एक महिला अधिकारी छिटककर चीला नहर में जा गिरी। जबकि घायलों को रेस्क्यू कर ऋषिकेश एम्स लाया गया था।

पेट्रोलिंग व जानवरों के रेस्क्यू के लिए मिला था वाहन

मिली जानकारी के मुताबिक राजाजी प्रशासन को हादसे का शिकार हुआ वाहन पेट्रोलिंग व जानवरों के रेस्क्यू करने के लिए मिला था। जिसका सोमवार को ट्रायल किया जा रहा था। ट्रायल के दौरान वाहन में उपवन क्षेत्राधिकारी प्रमोद ध्यानी, वन्य जीव प्रतिपालक आलोकी, वन क्षेत्राधिकारी शैलेश घिल्डियाल, चिकित्सक राकेश नौटियाल के अलावा कुलराज सिंह, हिमांशु गोसाई, सैफ अली खान, अंकुश, अमित सेमवाल व अश्विन बीजू सवार थे। 

जब वाहन चीला से ऋषिकेश की ओर जा रहा था तो इसी दौरान वो एक पेड़ से टकरा गया और फिर  चीला शक्ति नहर के पैराफिट से टकराया। इस हादसे में वाहन में सवार कुछ लोग छिटक कर खाई में जा गिरे। जबकि एक महिला नहर में जा गिरी।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें