Big NewsUdham Singh Nagar News

शराब तस्कर ने बाइक से मारी टक्कर, दो साल के मासूम की मौत, पिता गंभीर रूप से घायल

उधम सिंह नगर जिले के किच्छा में तेज रफ्तार बाइक सवार शराब तस्कर ने एक टुक-टुक को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो साल के मासूम की मौत हो गई। जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

शराब तस्कर बाइक छोड़कर हुआ फरार

तेज रफ्तार बाइक सवार शराब तस्कर ने टुक-टुक को इतनी जोर से टक्कर मारी की टुक-टुक पलट गया। हादसे के बाद शराब तस्कर बाइक को वहीं छोड़कर फरार हो गया। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक से शराब की थैलियां बरामद कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

डायलिसिस पर जी रहा पिता गंभीर रूप से घायल

मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम इगरा थाना बहेड़ी जिला बरेली निवासी नंद किशोर पुत्र मनोहर लाल अपने परिवार का भरन-पोषण टुक-टुक चलाकर करता है। नंद किशोर के गुर्दे खराब हैं। जिसके कारण उसे डायलेसिस करवाना पड़ता है।

सोमवार को नंद किशोर डायलेसिस करवाने के लिए ही रुद्रपुर के जिला अस्पताल जा रहा था। इस दौरान उसके साथ पत्नी सरस्वती, अपने पुत्र लक्ष्य व ईश्वर (2) भी मौजूद थे। वो टुक-टुक से जा रहे थे कि सिरसा थाना बहेड़ी की पुलिस चौकी के पास बाइक ने टुक-टुक को टक्कर मार दी।

परिजनों में मचा कोहराम

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टुक-टुक पलट गया और उसमें बैठे नंद किशोर के दो साल के बेटे ईश्वर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि नंद किशोर हादसे में बुरी तरह घायल हो गया। दो साल के ईश्वर की मौत के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें