Big NewsUdham Singh Nagar News

पार्टी के दौरान हुए विवाद में चली गोली, युवक घायल, तीन आरोपी गिरफ्तार

उधम सिंह नगर जिले के दिनेशपुर में मामूली सी बात को लेकर पार्टी में युवकों ने फायर झोंक दिया। जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर तीन आरोपियों को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

न्यू ईयर पार्टी में डीजे को लेकर हुआ था विवाद

धर्मपुर रुद्रपुर निवासी अरमान जिंदल ने पुलिस को तहरीर देकर कहा 30 दिसम्बर को थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर गांव में न्यू ईयर की पार्टी चल रही थी। इस दौरान कुछ युवक डीजे पर तमंचे से फायरिंग कर रहे थे। जिस पर उनके भाई अभिमन्यु ने इसका विरोध किया तो कुछ युवकों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया।

युवक के पैर में लगी थी गोली

विवाद के दौरान तमंचे से चली गोली अभिमन्यु के पैर में लग गयी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्होंने वीरथ चौधरी (25) पुत्र रामचन्द्र चौधरी निवासी डिबडीबा, नमन शर्मा (24) पुत्र प्रमोद शर्मा निवासी नैना पोस्ट भूरारानी रुद्रपुर, जितेंद्र सिंह उर्फ जित्ता (24) पुत्र गुरचरण सिंह निवासी बिंदुखेड़ा थाना रुद्रपुर सहित अन्य के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू की। मुखबिर की सूचना पर शनिवार को तीनों आरोपियों को 315 बोर के तमंचे व एक कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। सभी को न्यायालय में पेश करने के बाद भेज दिया गया है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें