Nainital NewsBig News
भगवान राम के नाम पर हो रही है राजनीति, यशपाल आर्य ने लगाए भाजपा पर गंभीर आरोप

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सत्ताधरी पार्टी के साथ भी विपक्ष भी तैयारियों में जुट गया है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य का कहना है कि पार्टी ने आगामी चुनाव को लेकर पांचो लोकसभा सीटों को लेकर कॉर्डिनेटर बना दिए हैं। नई ऊर्जा के साथ कार्यकर्ता पूरी मजबूती से तैयारियों में जुटे हुए हैं।
भगवान राम के नाम पर हो रही है राजनीति : आर्य
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने भाजपा पर धर्म के नाम पर राजनीति करने के आरोप लगाए हैं। आर्य ने कहा कि भगवान श्री राम सभी देशवासियों के दिल में बसते हैं।
भगवान पर किसी का भी एकाअधिकार नहीं है। लेकिन भाजपा भगवान राम के नाम पर धर्म की राजनीति कर रही है। आर्य ने कहा कि भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है और इस बात को जनता सब समझ गई है।