Big NewsPauri Garhwal News

खाई में गिरा ट्रक, हादसे में चालक की मौत, सितारगंज से जा रहा था श्रीनगर

श्रीनगर पौड़ी गढ़वाल जा रहा एक ट्रक देवप्रयाग के पास गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

सितारगंज से श्रीनगर जा रहा था ट्रक

मिली जानकारी के मुताबिक ट्रक सितारगंज से गल्ला गोदाम श्रीनगर पौड़ी गढ़वाल चावल लेकर जा रहा था। लेकिन एनएचपीसी मोड देवप्रयाग के पास ट्रक दुर्घटना का शिकार हो गया और हादसे में चालक की मौत हो गई। घटना की जानकारी एसडीआरएफ की टीम को सोमवार सुबह मिली।

पीलीभीत उत्तर प्रदेश का रहने वाला है चालक

घटना की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। चालक की पहचान जगजीत सिंह (37) निवासी हरदासपुर पीलीभीत उत्तर प्रदेश के रूप में हुआ है। एसडीआरएफ ने घटना की जानकारी चालक के परिजनों को दे दी है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें