Trending

Divya Pahuja Murder Case: आखिर कहां गायब हो गई मॉडल दिव्या पाहुजा की डेडबॉडी ?

मॉडल दिव्या पाहुजा मर्डर केस को छह दिन से ज्यादा का समय हो गया है। लेकिन केस फंसता चला जा रहा है। लोगों को दिव्या पाहुजा हत्यकांड फिल्म दृश्यम जैसा लग रहा है। पुलिस के सामने हत्यारा है। साथ ही वो गाड़ी भी बरामद हो गई जिसमें दिव्या की लाश को ठिकाने लगाने के लिए ले जाया गया था। लेकिन उसकी लाश का कुछ पता नहीं है। अभी तक पुलिस को उसकी लाश नहीं मिली।

दिव्या हत्याकांड दृश्यम फिल्म की दिलाता है याद

दिव्या हत्याकांड दृश्यम फिल्म की स्क्रिप्ट जैसा हो गया है। जहां पुलिस के पास हत्यारा है। गाडी भी है। लेकिन लाश नहीं मिल पाई है। एसआईटी की टीम फिल्म की जैसे ही पटियाला में नहर में लाश को ढूढ़ रही है। जहां BMW कार मिली थी। गोताखोर लाश को खंगालने में जुटें हुए है। अजय देवगन की दृश्यम में भी पुलिस हत्या करने वाले अजय देवगन के परिवार के पास पहुंच जाती है। लेकिन लाख कोशिशों के बावजूद लाश नहीं ढूढ़ पाती।

होटल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हत्यारें

बता दें की गुरुग्राम में दो जनवरी को मॉडल दिव्या पाहुजा का मर्डर हुआ था। होटल सेंटर प्वाइंट में होटल के ही मालिक अभिजीत ने दो साथियों के साथ मिलकर दिव्या को मौत के घाट उतरा था। जिसके बाद BMW से लाश को ठिकाने लगाने के लिए भेजा था। होटल के सीसीटीवी कैमरे में दिया की लाश को हत्यारें घसीटते हुए कैप्चर हो गए। अभिजीत के साथी फिलहाल फरार है। पंजाब के पटियाला बस स्टैंड के पास से कार मिली थी।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें