Nainital NewsBig News

पर्यटकों की जिप्सी के पीछे दौड़ी बाघिन, सफारी कर रहे लोगों के उड़े होश, फिर…

रामनगर सफारी के लिए आए पर्यटकों की के पीछे बाघिन दौड़ती नजर आ रही है। वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में बाघिन का आक्रामक व्यवहार देखने को मिल रहा है। जिसे देख सफारी कर रहे पर्यटकों की सांसें कुछ देर के लिए मानो थम सी गई हो। हालांकि इसके बाद बाघिन जंगल की ओर चली जाती है।

पर्यटकों की जिप्सी के पीछे दौड़ी बाघिन

वायरल वीडियो कार्बेट पार्क के गर्जिया पर्यटन जोन का बताया जा रहा है। वन्यजीवों का दीदार करने के लिए देश-विदेशों से पर्यटक आते हैं। वहीं कई बार सफारी के दौरान वन्यजीवों का आक्रामक व्यवहार भी देखने को मिलता है। ऐसा ही वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

पर्यटकों के उड़े होश

वीडियो में बाघिन जंगल से निकलकर सफारी कर रहे पर्यटकों की जिप्सी की तरफ दौड़ती नजर आ रही है। इस दौरान सफारी कर रहे लोगों की सांसें थम जाती हैं। लेकिन कुछ ही देर बाद बाघिन जंगल में चली जाती है। नेचर गाइड संजय छिम्वाल का दावा है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो कॉर्बेट पार्क के गर्जिया पर्यटन जोन का है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें