Nainital NewsBig News

IAS Deepak rawat ने मारा इस गोदाम में छापा, क्षेत्र में मचा हड़कंप

हल्द्वानी से बड़ी खबर सामने आ रही है। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने आज हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में प्रतिबंधित पॉलिथीन के एक गोदाम में छापा मारा। IAS Deepak rawat की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। छापेमारी के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह भी मौजूद रही।

IAS दीपक रावत ने मारा पॉलिथीन के गोदाम में छापा

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने ये कार्रवाई बनभूलपुरा क्षेत्र में ख्वाजा मस्जिद के पास किदवई नगर में की। यहां पर एक गोदाम से भारी मात्रा में प्रतिबंधित पॉलीथिन पकड़ी गई। पूर्व में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत निर्देश दे चुके हैं कि शहर में किसी भी तरह से प्रतिबंधित पॉलिथीन की बिक्री न की जाए।

जुर्माने का किया जा रहा आंकलन

कुमाऊं कमिश्नर ने निर्देश दिए की कोई भी व्यक्ति अगर पॉलीथिन का इस्तेमाल करते पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जहां भी ऐसे गोदाम पाए जाते हैं उन पर छापेमारी की जाए। ऐसे में आज उनके द्वारा यह कार्रवाई की गई है। इसके साथ ही जुर्माने का आंकलन किया जा रहा है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें