Sportshighlight

Watch: MS Dhoni का ‘हुक्का’ पीते हुए वीडियो वायरल, माही का ये अंदाज़ देख फैंस के उड़े होश

MS Dhoni With Hookah: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक सफल कप्तान के रूप में जाने जाते है। क्रिकेट में मैच फिनिशर और क्रिकेट के बाहर सिंपल जिंदगी जीने के लिए जाने जाते है।

वैसे तो अक्सर धोनी किसी ना किसी कारण से सोशल मीडिया पर ट्रैंड होते रहते है। हाल ही में उनका रैपर एम सी स्टेन के साथ एक ऐड भी आया है। लेकिन अब उनकी एक वीडियो इंटरनेट पर तेज़ी से वायरल हो रही है। इस वीडियो में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के स्किपर हुक्का पीते हुए दिखाई दे रहे है।

MS Dhoni का ‘हुक्का’ पीते हुए वीडियो वायरल

वीडियो में साफ़ दिखाई दे रहा है की फॉर्मर इंडियन कैप्टेन सूट पहने दिखाई दे रहे है। उनके आप पास लोग भी मौजूद है। इस दौरान माही हुक्का पीते हुए नज़र आएं। धोनी की इस वीडियो में लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे है। कुछ लोगौं ने माही को सपोर्ट किया। तो वहीं कुछ लोगों ने माही को ट्रोल किया।

वीडियो पर यूज़र्स दे रहे रिएक्शन

वीडियो पर यूज़र्स अलग अलग रिएक्शन दे रहे है। एक ने लिखा की ‘माही की मर्जी।’ तो वहीं दूसरे ने लिखा, ‘माही भाई अभी से ही IPL जीतने की खुशी में पार्टी कर रहे है।’ इसके अलावा कुछ लोगों ने उन्हें काफी ट्रोल भी किया।’

2023 में चेन्नई को जिताया खिताब

पिछल साल चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2023 का ख़िताब जीता था। धोनी की कप्तानी में CSK ने पांचवा आईपीएल ख़िताब जीता था। अब तक एमएस धोनी ने 250 IPL मैच खेले है। धोनी 135.92 के स्ट्राइक रेट से 5082 रन बना चुके है

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button