highlight

नशे की लत ने बनाया चोर, नाबालिग सहित दो गिरफ्तार

बढ़ते नशे की लत युवाओं को भी अपनी जद में लेने लगी है। जिसके चलते अब युवा क्राइम की तरफ बढ़ने लगे हैं। हरिद्वार जिले के रूड़की में क्षेत्र में चोरी के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने नाबालिग सहित दो को गिरफ्तार किया है।

नशे की लत पूरी करने के लिए करते थे चोरी

मामले का खुलासा रूडकी कोतवाली में एसपी देहात स्वपन किशोर ने करते हुए जानकारी दी कि पिरान कलियर रूडकी और आसपास के क्षेत्रों में चोरी करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके साथ एक नाबालिग भी चोरी में संलिप्त है। बता दें कि गिरफ्तार दोनों आरोपी नशे की लत को पूरा करने के लिए चोरी करते थे।

मोटरसाइकिल के साथ एक ई-रिक्शा किया बरामद

पुलिस ने इन चोरों के पास से आठ चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक ई रिक्शा भी बरामद की है। एस पी देहात के अनुसार सभी चोर रूडकी कोतवाली क्षेत्र के गाँव जौरासी के रहने वाले हैं। बता दें कि ये चोर मोटरसाइकिल चुराकर अक्सर उनका रंग बदल कर सस्ते दामों में बेच देते थे। पुलिस अभी भी इस बात को लेकर पूछताछ कर रही है कि उनका कोई और साथी तो नहीं है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button