Udham Singh Nagar NewsBig News

भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, अब इस अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

विजिलेंस की ओर से भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई जारी है। विजिलेंस की टीम ने उधमसिंह नगर में JE को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बता दें आरोपी से अभी पूछताछ जारी है।

भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को विजिलेंस की टीम ने काशीपुर ब्लॉक के मनरेगा के संविदा जेई को मनरेगा के कार्यों के एवज में दस हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री हेल्प लाईन नंबर पर शिकायत की थी।

शिकायतकर्ता से की थी दस हजार रुपए की मांग

शिकायकर्ता ने कहा था कि उसके द्वारा मनरेगा के तहत सात कार्य किए गए हैं। जिन कार्यों के पैसें आंवटित करने की एवज में काशीपुर ब्लॉक के JE ने उससे दस हजार रुपए की मांग की है। वो रिश्वत नहीं देना चाहता और JE के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग चाहता है। शिकायत सही पाए जाने पर विजिलेंस की टीम ने तत्काल ट्रैप टीम का गठन किया।

रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

विजिलेंस की टीम द्वारा नियमानुसार कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को काशीपुर ब्लॉक के जेई फहीन अहमद पुत्र रईश अहमद निवासी बाजपुर को शिकायतकर्ता से दस हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों ब्लॉक कार्यालय काशीपुर से गिरफ्तार किया। विजिलेंस की टीम फिलहाल JE से पूछताछ कर रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें