Nainital NewsHighlight

हल्द्वानी से अयोध्या तक बस सेवा शुरू, जानें कितना होगा किराया

अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर दुनिया भर के राम भक्तों में उत्साह नजर आ रहा है। 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों से रामलला की प्राण प्रतिष्ठा करवाई जाएगी। जिसके लिए प्रदेश भर से श्रद्धालु इस पल के साक्षी बनने के लिए तैयारियों में जुटे हुए हैं। उत्तराखंड परिवहन निगम ने भी इसे लेकर तैयारियां तेज कर दी है।

हल्द्वानी से अयोध्या तक बस सेवा शुरू

काठगोदाम डिपो ने हल्द्वानी से अयोध्या तक सीधी बस सेवा शुरू कर दी है। बता दें हल्द्वानी से अभी तक सिर्फ लखनऊ के लिए ही बस सेवा संचालित थी। लेकिन 22 जनवरी को अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर के उद्घाटन के चलते श्रद्धालुओं में खासा उत्साह था। काठगोदाम डिपो ने भी कदम बढ़ाते हुए हल्द्वानी-अयोध्या बस सेवा को हरी झंडी दे दी है।

पहले लखनऊ तक ही जाती थी बस

बता दें गुरुवार रात से बस सेवा शुरू हो गई है। जानकारी के अनुसार काठगोदाम डिपो के ARM आलोक बनवाल ने बताया कि यह बस पहले लखनऊ तक चलती थी। लेकिन यात्रियों की मांग थी की अयोध्या तक नई बस सेवा शुरू हो। ऐसे में अयोध्या तक सीधी बस ले जाने का फैसला किया गया।

इतना रखा गया है किराया

बता दें 532 किलोमीटर की दूरी के लिए 745 रुपए किराया तय किया गया है। ये बस रात 8.30 बजे हल्द्वानी से रवाना होगी और बरेली, लखनऊ, फैजाबाद होते हुए अयोध्या पहुंचेगी। अयोध्या से बस शाम 3:30 बजे हल्द्वानी के लिए रवाना होगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें