Rudraprayag NewsHighlight

आवासीय मकान में लगी भीषण आग, पूरा सामान जलकर खाक, ग्रामीणों में मचा हड़कंप

रुद्रप्रयाग में गुरुवार देर रात गिरिया गांव में एक मकान में भीषण आग लग गई। आग की लपटे देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

आवासीय मकान में लगी भीषण आग

घटना गुरुवार रात उखीमठ के गिरिया गांव की है। देर रात दिगंबर सिंह पंवार के आवासीय मकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही मकान में चीख-पुकार मच गई। चीख पुकार सुनकर ग्रामीणों ने आग की लपटे देखी। आग धधकते देख ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद उस पर काबू पाया।

शार्ट सर्किट बताई जा रही वजह

गनीमत ये रही की आग लगने से कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है। आग लगने से मकान को व्यापक नुकसान हुआ है। आग लगने से घर में रखा सारा सामान सहित मकान पूरी तरह से राख हो गया है। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें