Entertainment

क्यों बनियान-शॉर्ट्स पहनकर वेडिंग वेन्यू पहुंचे Aamir Khan के दामाद नूपुर शिखरे? वजह जान दंग रह जाएंगें आप

Ira Khan-Nupur Shikhare Wedding: आमिर खान (Aamir Khan) की बेटी आयरा खान (Ira Khan) ने अपने लोग टाइम बॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे (Nupur Shikhare) के साथ शादी का ली है। तीन जनवरी को दोनों ने करीबी फ्रेंड्स और परिवार के बीच कोर्ट मैरिज की। ऐसे में उनकी शादी की वीडियो और फोटोज इंटरनेट पर वायरल हो रही है।

कपल ने कई सारे ट्रेंड ब्रेक किए है। आमिर खान के दामाद नूपुर घोड़ी पर बारात लाने की बजाए शॉर्ट्स और वेस्ट पहनकर आठ किलोमीटर दौड़कर वेडिंग वेन्यू पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने डांस भी किया और ढोल भी बजाया।

दोनों ने एक नया ट्रेंड सेट कर दिया है। जहां एक तरफ लोग कपल की सादगी के लिए उनकी तारीफ कर रहे है। तो वहीं कुछ नेटिज़न्स उन्हें उनके ऑउटफिट के लिए ट्रोल भी कर रहे है। ऐसे में नूपुर शॉर्ट्स और वेस्ट पहनकर वेडिंग वेन्यू पहुंचने की वजह का खुलासा हो गया है।

क्यों शॉर्ट्स पहनकर नूपुर पहुंचे थे वेडिंग वेन्यू?

आमिर खान की बेटी आयरा से शादी करने नूपुर एथलीजर पहनकर बारात लेकर पहुंचे थे। इस ऑउटफिट के लिए सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। ऐसे में इस ऑउटफिट के पीछे की वजह का खुलासा हो गया है।

खबरों की माने तो साल 2022 में नूपुर ने आयरनमैन ट्रायथलॉन को पूरा कर आयरा को इटली में प्रपोज़ किया था। इस दौरान उन्होंने एथलीजर पहन रखा था। जिसके बाद उन्होंने घुटनों पर बैठकर उन्हें प्रपोज़ किया था। ऐसे में शादी के दिन भी आयरा के लिए अपना प्यार दिखाते हुए उन्होंने प्रपोज डे जैसे ही कपड़ें पहने।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो

बारात लेकर नूपुर शॉर्ट्स में आए थे। हालांकि बाद में उन्होने ब्लू शेरवानी पहनी हुई थी। दोनों ने क्लोज फ्रेंड्स और फॅमिली के बीच शादी के लीगल डॉक्यूमेंट्स पर साइन किए। इसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

उदयपुर में होगी आयरा और नूपुर की ग्रैंड वेडिंग

बता दें की कोर्ट मैरिज के बाद अब कपल उदयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग करेंगे। पूरे रीति-रिवाजों के साथ कपल शादी के बंधन में बंधेंगे। इसके बाद मुंबई में फिल्म इंडस्ट्री के लोगों के लिए आमिर ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी देंगे। इस रिसेप्शन में बड़े बड़े स्टार्स शिरत करेंगे।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें