Business

Gautam Adani बने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति, Mukesh Ambani भी पीछे, जानें NETWORTH

अदाणी ग्रुप ऑफ कंपनीज के चेयरपर्सन Gautam Adani एक बार फिर रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरपर्सन Mukesh Ambani को पछाड़कर भारत के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। अदाणी विश्व रैकिंग में मुकेश अंबानी को पछाड़कर भारत के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। अदाणी विश्व रैंकिंग में शीर्ष 12 में शामिल हो गए हैं। वहीं अंबानी 13 वें स्थान के साथ सिर्फ एक पायदान नीचे हैं।

Gautam Adani NETWORTH

अदाणी समूह के मुखिया नेट वर्थ में हालिया वृद्धि के साथ एशिया के भी सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। पिछले साल की तुलना में अदाणी और अंबानी दोनों की रैंकिंग में सुधार हुआ है। पिछले 24 घंटे के दौरान गौतम अदाणी की संपत्ति में 7.6 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। वहीं मुकेश अंबानी की संपत्ति 97 अरब डॉलर है। पिछले 24 घंटे के दौरान इनकी नेटवर्थ में 665 मिलियन डॉलर बढ़ी है।

Gautam Adani की संपत्ति बढ़ने का कारण

3 जनवरी 2024 को अदाणी-हिंडनबर्ग मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद गौतम अदाणी की कंपनियों के शेयरों के भाव तेजी से मजबूत हुए हैं इससे उनकी नेट वर्थ में इजाफा हो रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने अदाणी-हिंडनबर्ग मामले में सेबी की ओर से हो रही जांच को संतोषप्रद बताते हुए कुल 24 में से बचे 2 और मामले की जांच के लिए मार्केट रेग्यूलेटर सेबी को 3 महीने का अतिरिक्त समय दिया है।

Back to top button