Haridwar NewsHighlight

मायके गई हुई थी पत्नी, साली को भेजा अश्लील मैसेज, कोतवाली पहुंचा मामला

व्यक्ति को अपनी साली के मोबाइल पर आई लव यू मैसेज भेजना भारी पड़ गया। यह बात जब मायके गई पत्नी को पता चली तो उसने जमकर हंगामा काटा। यही नहीं मामला कोतवाली तक जा पहुंचा। महिला ने अपने पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है।

शादी के 22 साल बाद भेजा साली को अश्लील मैसेज

कोतवाली रुड़की क्षेत्र के एक व्यक्ति की शादी 22 साल पहले हुई थी। दोनों का 20 साल का बेटा भी है। बताया जा रहा है दंपति के बीच कुछ समय से विवाद चल रहा है। दंपति के बेटे ने अपनी मां से पढ़ाई के लिए लैपटॉप की मांग की। महिला ने जब यह बात अपने पति को बताई तो व्यक्ति ने अपनी पत्नी को लैपटॉप लेने के लिए मायके से रुपए लाने के लिए कहा।

कोतवाली पहुंचा मामला

पति की बातों में आकर महिला पैसे लेने के लिए अपने मायके चली गई और अपने बेटे को लैपटॉप दिला दिया। इस बीच महिला की बहन ने उसे बताया की जीजा ने उसे देर रात आई लव यू का मैसेज किया है। ये सुनकर महिला के पैरों तले जमीन खिसक गई। महिला ने अपने पति को जमकर फटकार लगाई। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया की महिला पति की शिकायत लेकर कोतवाली जा पहुंची।

पति पर लगाए दहेज मांगने के आरोप

महिला ने अपने पति के खिलाफ दहेज मांगने का आरोप लगाया है। कोतवाली में भी दंपति के बीच जमकर विवाद हुआ। जानकारी के अनुसार मामले को लेकर सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि दोनों के परिवार के लोग दंपती में समझौता कराने का प्रयास कर रहे हैं। कोतवाली में दंपति का बेटा भी अपने माता-पिता की लड़ाई देख रोने लगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें