Dehradun NewsHighlight

रात के डेढ़ बजे सड़क पर दौड़ रहा था युवक, पुलिस ने पूछा सवाल, सामने आया सरकारी नौकरी का राज

दिन में नौकरी और रात में अपना सपना साकार करने के लिए सरकारी नौकरी के लिए सड़क पर दौड़ लगाना। अब आप सोच रहे होंगे की हम अल्मोड़ा निवासी प्रदीप मेहरा की बात कर रहे हैं। लेकिन नहीं… उसी तरह का एक और मामला सामने आया है। जिसमें एक युवक अपने सपने को साकार करने के लिए दिन में प्राइवेट नौकरी के बाद रात को सरकारी नौकरी की तैयारी के लिए डेढ़ बजे जनवरी की ठंड में दौड़ लगाता नजर आ रहा है।

देर रात दौड़ लगाते हुए वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक युवक राजपुर रोड से दौड़ लगाते हुए अपने घर की ओर जा रहा है। वीडियो शहर के कोतवाल राजेश शाह ने बनाकर अपने फेसबुक पेज में डाला है। कोतवाल युवक से बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं। जिसमें युवक ने उन्हें बताया कि वह फॉरेस्ट गार्ड की तैयारी कर रहा है। राजपुर रोड में नौकरी के बाद वो परीक्षा के फिजिकल के लिए रेस की प्रैक्टिस कर रहा है। हालांकि वीडियो में युवक की पहचान नहीं हो सकी है।

कोतवाल ने किया वीडियो जारी

कोतवाली राजेश शाह ने वीडियो जारी करते हुए लिखा कि मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती। कल रात गश्त के दौरान करीब 1:30 बजे एक लड़का राजपुर रोड पर घंटाघर की तरफ दौड़ता हुआ दिखा, तो उत्सुकतावश मैंने उससे देर रात ठंड में दौड़ने का कारण पूछा। जिसपर उसने बताया कि वह राजपुर में कहीं काम करता है और रात को छुट्टी के बाद वापस अपने कमरे को जा रहा है। वह फॉरेस्ट गार्ड की तैयारी कर रहा है।

फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा के फिजिकल की कर रहा था तैयारी

ड्यूटी के बाद वह फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा के फिजिकल के लिए रेस की प्रैक्टिस कर रहा है। यह बालक उन लोगों के लिए एक सीख है, जो कहते हैं कि इस भागम-भाग की जिंदगी में उन्हें अपने स्वास्थ्य के लिए कुछ करने का समय नहीं मिलता। लड़के से ज्यादा बात नहीं कर पाया क्योंकि मेरे ज्यादा बातचीत करने से उसे उसकी प्रेक्टिस में व्यवधान हो रहा था। ईश्वर इस बालक को सफलता दे, यही कामना है।

अल्मोड़ा निवासी की पूर्व में हो चुकी है वीडियो वायरल

बता दें पूर्व में भी नॉएडा की सड़कों में दौड़ लगाते हुए अल्मोड़ा निवासी प्रदीप मेहरा का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो को नॉएडा निवासी विनोद कापड़ी में बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर डाला था। जो रातों-रात वायरल हो गया था। प्रदीप ने बताया था की वो दिन में नौकरी करने के बाद आर्मी की तैयारी करता है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें