HighlightNainital News

विपक्ष ने किया Bhu Kanoon का समर्थन, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

उत्तराखंड में भू कानून का मुद्दा गरमाता जा रहा है। वहीं विपक्ष भी अब भू-कानून के समर्थन में उतर गया है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि भू कानून उत्तराखंड राज्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इस मुद्दे को लेकर हम आगामी विधानसभा सत्र में जरूर उठाएंगे।

चहेतों को जमीन दिलाने के लगाए आरोप

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि भू कानून उत्तराखंड राज्य के लिए बेहद जरुरी है। राज्य सरकार ने भू कानून को लेकर एक कमेटी गठित की है जिसकी रिपोर्ट सरकार के पास आएग। उन्होंने कहा की पहाड़ में कृषि और बागवानी की जमीनों को सरकार द्वारा अपने चेहतों को दिया गया है। जिसका व्यावसायिक रूप में उपयोग किया जा रहा है। जो पूरी तरह से गलत है।

आगामी विधानसभा सत्र में विपक्ष करेगा सवाल : आर्य

नेता प्रतिपक्ष ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पहाड़ हो या मैदान इन सभी जगहों पर कृषि और बागवानी की जमीनों का इस्तेमाल व्यावसायिक रूप में हो रहा है। जिसकी जांच होनी बेहद जरूरी है की आखिर वह जमीन किन लोगों के हाथों में गई है। उसका क्या उपयोग हो रहा है। आर्य ने कह कि आने वाले विधानसभा सत्र में विपक्ष इस मुद्दे को लेकर राज्य सरकार से सवाल जरूर करेगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें