Udham Singh Nagar NewsBig News

बाइक से स्टंट कर रहा था युवक, हुआ हादसे का शिकार, दर्दनाक मौत

उधम सिंह नगर से बड़ी खबर सामने आ रही है। बाइक सवार युवक को स्टंट करना भारी पड़ गया। संवाददाता से मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार युवक हाईवे पर स्टंटबाजी कर रहा था। इस दौरान युवक सामने से आ रही कार से टकरा गया। हादसे में युवक की मौत हो गई।

स्टंट करने के दौरान युवक की मौत

हादसा बुधवार शाम नैशनल हाइवे 125 का बताया जा रहा है। संवाददाता से मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार युवक स्टंट कर रहा था। इस दौरान युवक सामने से आ रही कार से जा टकरा गया। हादसे के दौरान युवक ने हेलमेट भी नहीं पहना हुआ था। हादसे में युवक की दर्दनाक मौत हो गई।

मृतक की शिनाख्त में जुटी पुलिस

घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कार चालक को भी चोट आई है। फिलहाल पुलिस मृतक के शिनाख्त के प्रयास में जुट गई है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें