Udham Singh Nagar NewsHighlight

महिला ने की व्यापारी से दोस्ती, नजदीकी बढ़ी तो बंधक बनाकर पीटा, रंगदारी मांगने के भी हैं आरोप

उधम सिंह नगर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक महिला ने व्यापारी से दोस्ती कर उसे बंधक बनाकर पीटा। महिला पर व्यापारी के परिजनों से लाखों रुपए की रंगदारी मांगने के भी आरोप हैं। पुलिस ने महिला ओर उसके साथी के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

महिला ने की व्यापारी से दोस्ती

मामले को लेकर एसपी क्राइम चंद्रशेखर आर घोड़के ने बताया कि जुगल किशोर निवासी गल्ला मंडी ने नीलम गर्ग निवासी ओमेक्स कॉलोनी पंतनगर और विक्की अहुजा निवासी रुद्रपुर के खिलाफ तहरीर दी है। जिसमें उसने बताया की दोनों ने उसके बेटे विकास तनेजा को सेक्सटाॅर्शन में फंसाकर बंधक मारपीट की।

व्यापारी को फ्लैट में बुलाकर की मारपीट

पूछताछ में सामने आया कि विकास व्हाट्सप्प पर नीलम से अश्लील चैट करने लगा था। एक जनवरी को महिला ने विकास को अपने फ्लैट में बुलाया। जहां महिला ने अपने साथी विक्की के साथ मिलकर विकास को बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की।

झूठे दुष्कर्म के केस में फंसाने का आरोप

आरोपियों ने व्यापारी को 10 लाख रुपए नहीं देने पर दुष्कर्म के झूठे केस में फंसवाने की धमकी दी। व्यापारी ने जब उसे इतनी बड़ी रकम देने से मना कर दिया तो आरोपी ने उसे ढाई लाख रुपए की मांग की। पुलिस ने पीड़ित के पिता के पिता की तहरीर के आधार पर आरोपियों को ग्रीन पार्क से गिरफ्तार कर लिया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें