Dehradun NewsBig News

प्रदेश अध्यक्ष ने किया पुरोला विधायक को तलब, मंत्री के खिलाफ धरने पर बैठने से हैं नाराज

अपनी ही सरकार के वन मंत्री सुबोध उनियाल के खिलाफ भाजपा विधायक दुर्गेश्वर लाल का धरना देने के बाद प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने विधायक को पार्टी ऑफिस में तलब किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भाजपा विधायक को शालीनता से अपनी बात रखने को है।

प्रदेश अध्यक्ष ने किया पुरोला विधायक को तलब

वन मंत्री सुबोध उनियाल के खिलाफ धरने पर बैठने के बाद पुरोला से विधायक दुर्गेश्वर लाल को प्रदेश अध्यक्ष ने तलब किया है। फिलहाल दोनों के बीच पार्टी ऑफिस में बातचीत चल रही है। सूत्रों की माने तो अपने ही मंत्री के खिलाफ धरने पर बैठने के बाद से पार्टी भाजपा विधायक से नाराज चल रही है।

दोनों के बीच चल रही बातचीत

फिलहाल भाजपा विधायक दुर्गेश्वर लाल से मामला पूछा जा रहा है। बता दें विधायक के साथ उनके कार्यकर्ता भी मौजूद हैं। जो बीते मंगलवार को उनके साथ धरने पर भी बैठे थे। फिलहाल विधायक और प्रदेश अध्यक्ष की बीच बातचीत जारी है।

मंत्री और विधायक ने किया खेद प्रकट

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने विधायक को अनुशासन का पाठ पढ़ाया। महेंद्र भट्ट ने विधायक को कहा की विधायक जनहित के मुद्दे पर अपनी बात रख रहे थे। आवेश में आकर कभी-कभी गहमागहमी हो जाती है। कल के प्रकरण को लेकर वन मंत्री और विधायक ने खेद प्रकट किया है।

मुलकात के बाद बदले विधायक के सुर

बता दें प्रदेश अध्यक्ष से मिलने के बाद विधायक दुर्गेश्वर लाल के सुर बदल गए हैं। विधायक ने कहा कि घर का झगड़ा घर में ही निपट गया है। मेरी मंत्री जी से कोई नाराजगी नहीं है। मैंने केवल जनता के मुद्दे पर बात रखी थी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि डीएफओ के ट्रांसफर पर मैं अभी भी अडींग हूं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें