Entertainment

Ira Khan Wedding: Salman Khan ने अपने घर पर होस्ट की आयरा खान की मेहंदी सेरेमनी, परिवार सगं पहुंचे आमिर खान

Ira Khan-Nupur Shikhare Wedding: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान(Amir Khan) और सुपरस्टार सलमान खान(Salman Khan) सालों से दोस्त है। आमिर की बेटी आयरा खान की आज यानी तीन जनवरी को शादी होने जा रही है।

तो ऐसे में सलमान खान ने अपने अपार्टमेंट में अभिनेता की बेटी का मेहंदी फंक्शन रखा। सलमान ने आयरा का मेहंदी फंक्शन होस्ट किया। जिसमें आमिर उनके बेटे जुनैद, आजाद और एक्स वाइफ रीना दत्ता और किरण राव आदि सलमान के घर मेहंदी फंक्शन के लिए पहुंचे।

ira khan wedding

Salman Khan के घर हुई मेहंदी सेरेमनी

मंगलवार की रात को बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान ने अपने घर पर आमिर की बेटी आयरा खान का मेहंदी फंक्शन होस्ट किया।ऐसे में सलमान का गैलेक्सी अपार्टमेंट लाइट्स से सजा हुआ दिखाई दिया। इसके अलावा आमिर खान की एक वीडियो भी काफी वायरल हो रही है।

जिसमें वो अपने बेटे जुनैद के साथ सलमान खान के घर जाते हुए नज़र आ रहे है। इस दौरान जहां आमिर ने ब्लैक टीशर्ट के साथ बेज कलर की पैंट पहनी हुई थी। जिसमें वो काफी हड़समे लग रहे थे। अभिनेता बेहद ही सिमले लुक में नज़र आए।

हल्दी में मराठी लुक में दिखीं आमिर की एक्स वाइफस

मंगलवार को आयरा खान की हल्दी सेरेमनी हुई थी। जिसमें आमिर की दोनों एक्स वाइफ किरण राव और रीना दत्ता शामिल हुई थी। दोनों किरण और रीना ने ट्रेडिशनल मराठी आउटफिट पहना हुआ था। इस दौरान दोनों दुल्हें नुपुर शिखरे के घर मेहंदी लेकर गई थी।

आयरा-नुपुर शिखरे की शादी (ira khan wedding date)

आमिर खान की बेटी आयरा खान की आज शादी होने जा रही है। अपने बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे के साथ वो आज मुंबई के ताज लैंड्स एंड में रजिस्ट्रार मैरिज करेंगे। आठ जनवरी को उदयपुर में आयरा और नुपुर ग्रैंड वेडिंग करेंगे। जिसके बाद कपल रिसेप्शन पार्टी होस्ट करेंगे। इस रिसेप्शन पार्टी में बॉलीवुड के बड़े-बड़े स्टार्स शामिल होंगे।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें