Entertainment

Bigg Boss 17: अनुराग डोभाल के एविक्शन से नाराज एल्विश यादव, कहा- ‘पहले ही डिसाइड हो चुका है विनर…’

Bigg Boss 17: टीवी का रियलिटी शो बिग बॉस 17 आज कल खबरों में है। पिछले हफ्ते दर्शकों को तीन एविक्शन देखने को मिले। पहले रिंकू धवन और नील भट्ट एलिमिनेट हुए।

जिसके बाद उत्तराखंड के यूट्यूबर यूके राइडर उर्फ़ अनुराग डोभाल भी बिग बॉस से एविक्ट हो गए। ऐसे में ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के विनर और यूट्यूबर एल्विश यादव ने अनुराग के एविक्ट होने पर अपना रिएक्शन दिया है।

BIGG BOSS 17 ANURAG DOBHAL Bigg Boss 17

एविक्शन पर जताई नाराजगी (anurag dobhal eviction)

एल्विश यादव ने अनुराग के एविक्ट होने पर अपनी नाराजगी जताई है। हाल ही में उन्होंने इस बारे में ट्वीट भी किया था।
अपने पुराने ट्वीट को एल्विश ने रीट्वीट कर लिखा, ‘वाह बिग बॉस’। बता दें की एल्विश ने इससे पहले एक और ट्वीट किया था। जिसमें उन्होंने कहा था की अनुराग को बिग बॉस किसी ना किसी तरह से शो से बाहर कर देंगे। क्योंकि वोट्स के बेस्ड पर तो वो एविक्ट होगा नहीं।

अनुराग को वोट्स के चलते निकालना मुश्किल

इसके साथ ही उन्होंने अपने व्लॉग में भी इस बात का जिक्र किया। उन्होंने कहा की ‘मुझे खबर मिली की अनुराग को बिग बॉस से एविक्ट कर दिया। मुझे यकीन नहीं हुआ। ये एक दम से हो गया।’ आगे उन्होंने बताया की उन्होंने ट्वीट कर ये पहले ही कह दिया था की वोट्स के चलते तो अनुराग का निकलना मुश्किल था। तो मेकर्स ने दूसरा तरीका अपनाया।

एल्विश ने एविक्शन को बताया अनफेयर

अनुराग के घर से बेघर होने को एल्विश ने अनफेयर कहा है। उन्होंने कहा की अनुराग के एविक्ट होने से बिग्ग बॉस का नुकसान है न की अनुराग का। शो ने दर्शक काम कर दिए।

मुझे पता था की कुछ तो गड़बड़ होने वाली है। बिग बॉस अनफेयर गेम खेल रहे है। ये काफी गलत है। रियलीटी शो है तो दर्शकों पर छोड़ दो। अनुराग को निकालकर ये लग रहा है की शो ने विनर पहले से ही डिसाइड कर लिया है। ये काफी अनफेयर है। मैं इस चीज़ को सपोर्ट नहीं करता।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें