Haridwar NewsBig News

प्लाई फैक्ट्री में लगी भीषण, मची भगदड़, लाखों के नुकसान की आशंका

हरिद्वार से बड़ी खबर सामने आ रही है। भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र में प्लाई फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। घटना की सूचना पाकर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की टीम आग को बुझाने की कोशिश कर रही है।

प्लाई फैक्ट्री में लगी भीषण

घटना मंगलवार की है। औद्योगिक क्षेत्र रायपुर स्थित मार्श वुड नामक कंपनी में भीषण आग लग गई है। सूचना पाकर दमकल विभाग की टीम और भगवानपुर पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है दमकल विभाग की गाड़ी का पानी खत्म हो गया है।

आग पर काबू पाने के प्रयास जारी

दमकल विभाग की अन्य गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया है। फैक्ट्री पर लगी आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं। आग लगने से लाखों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों का अभी पता नही चल पाया है ।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें