Entertainment

Salman Khan: करण जोहर की ‘The Bull’ के लिए सलमान कर रहे ये तैयारी, फिल्म में बदले लुक के साथ आएंगे नज़र

बीते साल बॉलीवुड के Salman Khan की फिल्म ‘टाइगर 3’ (Tiger 3) बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। फिल्म को लोगों द्वारा काफी प्यार मिला। ऐसे में सलमान एक बार फिर खबरों में आ गए है। सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म The Bull के लिए सुर्ख़ियों में बने हुए है।

जल्द ही फिल्म की शूटिंग शुरू होने जा रही है। इस फिल्म से जुड़ी खबरें सोशल मीडिया पर हेडलाइंस बना रही है। ऐसे में खबरों की माने तो सलमान खान इस फिल्म के लिए अपने लुक्स को चेंज कर रहे है। रोल में फिट बैठने के लिए वो अपने ऊपर काफी मेहनत कर रहे है।

Tiger 3 Box Office Collection Day 3

Salman Khan बदलें लुक के साथ आएंगे नज़र

अपनी हर एक फिल्म में सलमान खान अलग-अलग लुक्स में दिखाई देते है। ऐसे में खबर आ रही है की भाईजान फिल्म ‘द बुल’ के लिए अपना वजन घटा रहे है। साथ ही अपने किरदार के लिए सलमान तैराकी और योग का अभ्यास भी करेंगे। रोल में फिट बैठने के लिए उन्हें सर्किट ट्रेनिंग और पैरामिलिट्री ट्रेनिंग भी दी जाएगी।

धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही The Bull Movie

विष्णु वर्धन द्वारा सलमान खान की ‘द बुल’ को डायरेक्ट किया जाएगा। बता दें की विष्णु वर्धन ने सिद्धार्थ की ‘शेरशाह’ को भी डायरेक्ट किया था। फिल्म को ‘धर्मा प्रोडक्शन’ द्वारा प्रड्यूस किया जा रहा है। फिल्म में सलमान एहम कीतरदार में दिखाई देंगे।

सच्ची घटनाओं से प्रेरित है The Bull

सलमान खान अपनी एक्शन फिल्मों के लिए जाने जाते है। इस फिल्म में भी वो एक्शन करते नज़र आएंगे। खबरों की माने तो इस फिल्म में सलमान ‘ब्रिगेडियर फारुख बुलसारा’ का रोल अदा करेंगे। ये फिल्म ‘ब्रिगेडियर फारुख बुलसारा’ की लाइफ से इंस्पायर्ड है। मालदीव में साल 1998 में ‘बुलसारा’ ने ‘आपरेशन कैक्टस’ को सफल करने में एहम रोल निभाया था।

फिल्म की स्टारकास्ट (the bull movie cast)

सलमान खान और करण जोहर आखिरी बार एक साथ काम साल 1998 में फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ में किया था। जिसके बाद से दोनों की जोड़ी नज़र नहीं आई।

ऐसे में द बुल से दोनों की जोड़ी साथ नज़र आएंगी। फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इस फिल्म में सलमान खान के अपोजिट साउथ की तृषा नज़र आ सकती है। बता दें की तृषा पहले भी कई बार सलमान खान के साथ काम करने की इच्छा जाहिर कर चुकी है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें