Big NewsPauri Garhwal News

ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर हादसा, कार और स्कूटी की भिड़ंत में किशोर की मौत

ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे से हादसे की खबर सामने आ रही है। कार और स्कूटी की भिड़ंत में किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने किशोर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कार और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत

हादसा डॉवर देर शाम श्रीनगर कोतवाली क्षेत्र पर उफल्ड़ा के पास हुआ। मृतक की पहचान साहिल (17) पुत्र अकरम कीर्तिनगर हाल निवासी बिजनौर के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक साहिल की सामने से आ रही ऑल्टो से जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें साहिल बुरी तरह घायल हो गया।

उपचार के दौरान किशोर की मौत

लोगों ने निजी वाहन से साहिल को अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान किशोर ने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार श्रीनगर कोतवाल विनोद गुसांई ने बताया कि किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कार को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया है। तहरीर मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें