Big NewsUdham Singh Nagar News

दिनेशपुर में डिवाइडर पर चढ़ने से पलटा वाहन, 20 लोग घायल, दो की हालत गंभीर

उधम सिंह नगर जिले के दिनेशपुर थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव में नेशनल हाईवे 74 पर सड़क हादसे में 20 लोग घआयल हो गए। जिसमें दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

डिवाइडर पर चढ़ने से पलटा वाहन

नेशनल हाईवे 74 महेशपुर गांव के पास मंगलवार को डिवाइडर पर चढ़ने के कारण एक वाहन पलटने से सड़क दुर्घटना हो गई। जिसमें 20 से अधिक लोग घायल हुए बताए जा रहे हैं। जबकि घायलों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

काम पर जा रही थी महिलाएं

बताया जा रहा है कि नंदपुर गांव और केशवगढ़ घूमचईया कॉलोनी की कुछ महिलाएं और बच्चे मटर तोड़ने के काम पर रूद्रपुर जा रहे थे। इसी दौरान महेशपुर गांव के पास डिवाइडर पर चढ़ने से वाहन पलट गया। जिसमें 40 से अधिक लोग सवार थे। हादसे में 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं। जिन्हें एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें