Dehradun NewsHighlight

किशोरी के साथ दोस्ती कर किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो वायरल करने की दी धमकी, केस दर्ज

किशोरी के साथ दोस्ती के बाद दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने बताया कि आरोपी युवक पिछले तीन सालों से उनकी बेटी की अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता रहा। किशोरी के पिता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है।

किशोरी के साथ दोस्ती कर किया दुष्कर्म

जानकारी के अनुसार एसओ रायपुर कुंदनराम ने बताया कि पीड़िता के पिता ने बताया कि उनकी 15 साल कि बेटी पिछले कुछ समय से परेशान चल रही थी। पूछताछ के बाद बेटी ने बताया कि एक युवक पिछले तीन सालों से उसकी अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था।

किशोरी को किया ब्लैकमेल

आरोपी की पहचान बिलाल पुत्र कासिम हाल निवासी वाणी विहार मूल निवासी बिजनौर के रूप में हुई। पीड़िता ने बताया कि तीन साल पहले उसकी दोस्ती युवक से हुई थी। इसके बाद उसने किशोरी को झांसे में लेकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने किशोरी की अश्लील वीडियो बना ली।

आरोपी युवक को किया गिरफ्तार

आरोपी किशोरी को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर तीन साल तक दुष्कर्म कर रहा था। जानकारी के अनुसार मामले को लेकर एसओ रायपुर कुंदनराम ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें