Nainital NewsBig News

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवकों को कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत, परिजनों में पसरा मातम

हल्द्वानी में तेज रफ्तार वाहनों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला कोतवाली क्षेत्र का है। जहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवकों को कुचल दिया। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में ले लिया है।

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवकों को कुचला

घटना कोतवाली क्षेत्र के मुक्तिधाम के पास की है। मृतक युवकों की पहचान बलवंत राय उर्फ बल्लू (25) निवासी पश्चिमी राजीव नगर और अजीत कुमार (19) निवासी घोड़ानाला के रूप में हुई। जानकारी के मुताबिक बाइक सवार युवकों को तेज रफ्तार ट्रक ने मुक्तिधाम के पास जोरदार टक्कर मार दी।

परिजनों में पसरा मातम

टक्कर इतनी जोरदार थी की दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतकों के परिजनों को दे दी है। जिसके बाद से परिजनों में मातम पसरा हुआ है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें