Big NewsNainital News

खाई में अज्ञात शव मिलने से मचा हड़कंप, नहीं हो पाई शिनाख्त

नैनीताल जिले के ओखलकांडा में रविवार देर शाम खाई में अज्ञात शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव की अब तक पहचान नहीं हो पाई है।

ओखलकांडा में खाई में मिला अज्ञात शव

रविवार देर शाम नैनीताल के ओखलकांडा ब्लॉक के कुकना गांव में स्थानीय लोगों को खाई में एक अज्ञात युवक का शव दिखाई दिया। अज्ञात शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। गांव वालों ने इसकी जानकारी पटवारी को दी। जिसके बाद पटवारी रवि पांडे ने टीम और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर शव को खाई से बाहर निकाला।

शव की नहीं हो पाई शिनाख्त

शव की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। मिली जानकारी के मुताबिक रविवार शाम छह बजे गांव के व्यक्ति ने खाई में अज्ञात शव पड़ा हुआ देखा। जिसके बाद उसने गांव वालों और पटवारी को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद स्थानीय लोगों और रेगुलर पुलिस की मदद से शव को खाई से निकाला गया। शव की शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है।

कुछ दिन पुराना लग रहा है शव

मिली जानकारी के मुताबिक शव कुछ दिन पुराना लग रहा है। प्रथमदृष्टया खाई में गिरने से युवक की मौत होने का अंदाजा लगाया जा रहा है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह पचा चल पाएगी। मृतक की उम्र 30 से 40 के बीच होने का अंदाजा लगाया जा रहा है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें