EntertainmentHighlight

Salaar Worldwide Collection Day 9: बॉक्स ऑफिस पर ‘सालार’ का जलवा, 600 करोड़ की ओर बढ़ रही फिल्म

Salaar Box Office Collection Day 9 Worlwide: साउथ के स्टार प्रभास (Prabhas) की फिल्म ‘सालार’ (Salaar) का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम है।

देश के साथ दुनियाभर में भी फिल्म शानदार कलेक्शन कर रही है। वर्ल्ड वाइड फिल्म को दर्शकों द्वारा काफी प्यार मिल रहा है। ऐसे में फिल्म के वर्ल्ड वाइड कलेक्शन के आंकड़ें सामने आ रहे है। चलिए जानते है की फिल्म ने अब तक वर्ल्ड वाइड कितनी कमाई की है।

600 करोड़ की ओर बढ़ रही प्रभास की ‘सालार’

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रभास की सालार वर्ल्ड वाइड शानदार कमाई कर रही है। फिल्म 600 करोड़ के नज़दीक पहुंचने वाली है। फिल्म ने नौवें दिन 21.45 करोड़ की कमाई की है। ऐसे में 9 दिनों में फिल्म का टोटल कलेक्शन 578.29 करोड़ हो गया है।

दुनियाभर में ‘सालार’ की टोटल कमाई

  • पहले दिन – 176.52 करोड़
  • दूसरे दिन – 101.39 करोड़
  • तीसरे दिन- 95.24 करोड़
  • चौथें दिन- 76.91 करोड़
  • पांचवें दिन- 40.17 करोड़
  • छठवें दिन- 31.62 करोड़
  • सातवें दिन- 20.78 करोड़
  • आठवें दिन- 14.21 करोड़
  • नौवें दिन – 21.45 करोड़
  • टोटल- 578.29 करोड़

भारत मे ‘सालार’ का कलेक्शन

देशभर में भी फिल्म जबरदस्त कमाई कर रही है। फिल्म ने अब तक 330.17 करोड़ का कारोबार कर लिया है। फिल्म ने रिलीज़ के साथ ही कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। दुनियाभर में पहले दिन फिल्म ने 176.25 करोड़ कमाकर ‘पठान’ और ‘जवान’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया था।

फिल्म की स्टारकास्ट

बता दें कि प्रभास (Prabhas) की ‘सालार’ (Salaar) में श्रुति हासन, पृथ्वीराज सुकुमारन जैसे सितारों ने अभिनय किया है। इस फिल्म का निर्देशन प्रशांत नील ने किया है। दर्शकों द्वारा इस फिल्म को काफी प्यार मिल रहा है। ऐसे में फिल्म आगे कई रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें