Dehradun NewsBig News

BJP नेता पर किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोप, कांग्रेस ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा

चंपावत में किशोरी के साथ दुष्कर्म के आरोप में भाजपा के मंडल अध्यक्ष के खिलाफ पोक्सो समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। किशोरी कि मां ने भाजपा नेता के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी नेता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले को लेकर विपक्ष ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

कांग्रेस ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा

मामले के प्रकश में आने के बाद गुस्साए कांग्रेसियों ने आज प्रदेश भर में पुतला दहन किया। देहरादून में महानगर कांग्रेस ने एस्ले हॉल चौक पर मंडल अध्यक्ष का पुतला दहन किया। इसके साथ ही आरोपी नेता के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। कांग्रेस का कहना है कि एक और तो सरकार बेटी बचाओ बेटी बचाओ अभियान चलाती है और दूसरी और उनके नेता ही ऐसा गलत काम करते हैं।

डबल इंजन की सरकार को बताया विफल

देहरादून, हल्द्वानी के साथ ही टिहरी में भी कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। क्षेत्र के पूर्व विधायक ओम गोपाल रावत ने भाजपा की डबल इंजन की सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताते हुए कहा कि प्रदेश में महिलाएं कतई सुरक्षित नहीं हैं। महिलाओं के साथ अत्याचार के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।

आंदोलन करने को होना पड़ेगा मजबूर

कांग्रेस नेता ओम गोपाल रावत ने कहा कि प्रदेश में हो रहे भ्रष्टाचार, अनैतिकता के खिलाफ कांग्रेस सड़कों पर उतरकर विरोध जताएगी। अगर जरूरत पड़ी तो कांग्रेस की ओर से जल्द ही जेल भरो आंदोलन शुरू किया जाएगा।

ये है पूरा मामला

भाजपा के तल्लादेश मंडल अध्यक्ष कमल रावत पर चंपावत जिले के एक गांव की रहने वाली नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोप लगे हैं। बताया जा रहा है कि लंबे समय से भाजपा नेता नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर रहा था। पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें