Big NewsUdham Singh Nagar News

कार और ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत, हादसे में पेट्रोल पंप स्वामी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल

उधम सिंह नगर के काशीपुर में एक कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में पेट्रोल पंप स्वामी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।

कार और ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत

काशीपुर में रामनगर रोड श्रीराम लीला मैदान के सामने कार और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक पेट्रोल पंप स्वामी सेठ ब्रह्मेश गुप्ता की मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। उनकी पत्नी का काशीपुर के निजि अस्पताल में इलाज चल रहा है।

खाना खाने के लिए जा रहे थे घर

मिली जानकारी के मुताबिक चंद्रा पेट्रोल पंप के स्वामी सेठ ब्रह्मेश गुप्ता (80) शनिवार दोपहर पौने तीन बजे पत्नी मीना गुप्ता (75) के साथ खाना खाने के लिए अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान कुंडेश्वरी रोड स्थित गुरुकुल स्कूल के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से उनकी कार की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

पति की मौत पत्नी गंभीर रूप से घायल

घटना की जानकारी आस-पास मौजूद लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दंपती को बमुश्किल कार से निकालकर 108 एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। जहां पेट्रोल पंप स्वामी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि पत्नी को मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें