Big NewsNainital

नैनीताल में पर्यटक ने होटल संचालक पर चलाई गोली, इस बात को लेकर हुआ था विवाद

नैनीताल में घूमने आए एक पर्यटक ने रिसोर्ट संचालक को मामूली सी बात को लेकर हुए विवाद के चलते गोली मार दी। रिसोर्ट संचालक के पैर में गोली लगने से वो घायल हो गया। घटना के बाद से ही इलाके में हड़कंप मच गया है।

पर्यटक ने होटल संचालक पर चलाई गोली

नैनीताल के घटगढ़ क्षेत्र में देर रात आपसी विवाद में हरियाणा के पर्यटकों घटगढ़ निवासी रिसॉर्ट संचालक पर गोली चला दी। जिसमें रिसॉर्ट संचालक घायल हो गया। घायल रिसॉर्ट संचालक अरविंद कुमार का हल्द्वानी में अस्पताल में इलाज चल रहा है।

गाड़ी ओवर टेक करने को लेकर हुआ था विवाद

बताया जा रहा कि शुक्रवार देर रात 12 बजे नैनीताल ते घटगढ़ क्षेत्र में गाड़ी ओवर टेक करने को लेकर हरियाणा के पर्यटकों और स्थानीय रिसॉर्ट संचालक के बीच विवाद हो गया। ये विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में मारपीट हुई। इसी बीच एक पर्यटक ने बंदूक निकाल कर रिसॉर्ट संचालक को गोली मार दी।

रिसॉर्ट संचालक सहित कई अन्य घायल

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल रिसॉर्ट संचालक को 108 के माध्यम से हल्द्वानी बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया। इसके साथ ही विवाद में कई अन्य घायलों हैं जिन्हें भी ईलाज के लिए हल्द्वानी अस्पताल भेजा गया है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button