National

कर्नाटक में चार साल से बंद पड़े घर में मिले 5 नर कंकाल, हैरत में लोग

कर्नाटक के चित्रदुर्गा से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक घर से 5 नर कंकाल मिले है। पुलिस को शक है कि ये सभी एक ही परिवार के सदस्यों के हो सकते हैं। अब तक मिली जानकारी के अनुसार, चित्रदुर्गा में स्थित ये घक एक रिटायर्ड अधिकारी का है और पिछले 4 सालों से बंद पड़ा है। पुलिस ने सभी नर कंकालों को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है।

2019 में देखा गया था परिवार

आस-पास से मिली जानकारी के मुताबिक ये घर एक रिटायर्ड सरकारी अधिकारी जगननाथ रेड्डी का है। इस घर में 85 साल के जगननाथ उनक पत्नी, 2 बेटे और एक बेटी रहती थी। पत्नी प्रेमा की उम्र 80 साल थी, बेटी त्रिवणी 62, बेटा कृष्णा 60 साल और उनका एक और बेटा नरेंद्र 57 साल का है। पड़ोसियों ने बताया कि इन सभी आखरी बार जुलाई 2019 में देखा था। लोगों का कहना है कि परिवार के लोग किसी बीमारी से जूझ रहे थे। ये परिवार हमेशा अकेले ही रहता था किसी से मिलता जुलता नहीं था। किसी के साथ बातचीत भी नहीं थी।

ऐसे मिले नर कंकाल

जांच मे सामने आया है कि 2 महिने पहले इस घर का मैन दरवाजा टूटा हुआ था। लोगों ने देखा भी लेकिन पुलिस को जानकारी नहीं दी। 2 दिन पहले जब एक व्यक्ति ने अंदर झांककर देखा तो उसे एक नर कंकाल दिखाई दिया, इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई तो पुलिस ने अंदर देखा कि कमरे 4 कंकाल बरामद हुए हैं 2 बिस्तर पर थे और 2 नीचे फर्श पर थे इसके अलावा दूसरे कमरे से एक और नर कंकाल बरामद हुआ है। FSL और क्लू टीम को बुलाकर घटना स्थल की जांच की गई है, पुलिस ने घर को सील कर दिया है।

कर्नाटक के गृह मंत्री हुए हैरान

इस हैरान करने वाली घटना पर कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने भी बयान जारी किया है। उन्होनें कहा है कि मैंने घटना पर एसपी, आईजी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से बात की है। एक घर में पांच कंकाल मिलने की रिपोर्ट है। ऐसा कहा जा रहा है कि उनका रिश्तेदार एक एग्जिक्यूटिव इंजीनियर था और यह उनका घर है। वे कितने समय से वहां है, और वे कौन हैँ? मैंने इसकी जांच करने को कहा है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें